Sunday, July 29, 2012

अन्ना हजारे के अनशन पर बैठते ही उमड़ा जनसैलाब


नई दिल्ली: जंतर मंतर पर अन्ना के अनशन शुरू करते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. सरकार को दिये चार दिन के अल्टीमेटम के बाद अन्ना ने आज से अनशन शुरू कर दिया है. 

अन्ना के अलावा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय पहले से अनशन पर हैं. उधर कल पीएम के घर के बाहर प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है. 

टीम अन्ना की सदस्य किरन बेदी ने अमिताभ बच्चन से लेकर डॉ कलाम, ई श्रीधरन, आमिर खान और वीके सिंह जैसे लोगों से अपील की है को वो भी आंदोलन से जुड़े. किरन बेदी ने ट्विटर पर लिखा है कि इन लोगों के आंदोलन से जुड़ने से जनलोकपाल कानून जल्दी से बन सकेगा. 

जीत के बावजूद बोलिंग पर काम करना होगा: गंभीर


कोलंबो।। भारत ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट मैच जीत लिया हो, लेकिन इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनिंग बैट्समैन गौतम गंभीर को लगता है कि जहां तक अंतिम ओवरों में बोलिंग का सवाल है तो टीम को इस पर काम करना होगा। भारत को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला था और गंभीर ने 101 बॉलों में 102 रन बनाकर टीम को पांच विकेट की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा, 'हमने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी बोलिंग नहीं की। आपको अंतिम 10 ओवरों में अपोजिशन टीम को 60 या 70 रन पर रोकना होगा। 95 रन काफी अधिक थे।'
 

Something About Monu joshi

Follow Us: