Sunday, July 29, 2012

Pin It

जीत के बावजूद बोलिंग पर काम करना होगा: गंभीर


कोलंबो।। भारत ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट मैच जीत लिया हो, लेकिन इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनिंग बैट्समैन गौतम गंभीर को लगता है कि जहां तक अंतिम ओवरों में बोलिंग का सवाल है तो टीम को इस पर काम करना होगा। भारत को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला था और गंभीर ने 101 बॉलों में 102 रन बनाकर टीम को पांच विकेट की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा, 'हमने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी बोलिंग नहीं की। आपको अंतिम 10 ओवरों में अपोजिशन टीम को 60 या 70 रन पर रोकना होगा। 95 रन काफी अधिक थे।'


गंभीर ने कहा कि अंत में एंजेलो मैथ्यूज और जीवन मेंडिस ने अंतिम 10 ओवरों में काफी रन जुटाए जो अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर भारत को जीतना है तो उसके बैटिंग रैंकिंग के टॉप तीन में से एक प्लेयर को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

गंभीर ने कहा, 'भाग्य से आज मैंने यह भूमिका निभाई, लेकिन एक प्लेयर को लंबी पारी खेलनी होगी ताकि और प्लेयर उसके साथ योगदान दे सकें।


Kindly Bookmark and Share it:

0 comments:

«Oldest   ‹Older     Newer›   Newest»

Confused? Feel free to ask

Your feedback is always appreciated. We will try to reply to your queries as soon as time allows.

Note:

 

Something About Monu joshi

Follow Us: