नई दिल्ली: जंतर मंतर पर अन्ना के अनशन शुरू करते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. सरकार को दिये चार दिन के अल्टीमेटम के बाद अन्ना ने आज से अनशन शुरू कर दिया है.
अन्ना के अलावा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय पहले से अनशन पर हैं. उधर कल पीएम के घर के बाहर प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है.
टीम अन्ना की सदस्य किरन बेदी ने अमिताभ बच्चन से लेकर डॉ कलाम, ई श्रीधरन, आमिर खान और वीके सिंह जैसे लोगों से अपील की है को वो भी आंदोलन से जुड़े. किरन बेदी ने ट्विटर पर लिखा है कि इन लोगों के आंदोलन से जुड़ने से जनलोकपाल कानून जल्दी से बन सकेगा.
उमड़ा जनसैलाब
चार दिन से चल रहे अनशन में कल तक भले ही जंतर मंतर भीड़ न जुट पाई हो लेकिन आज अन्ना के अनशन शुरू करते ही जंतर मंतर अन्ना के रंग में रंग गया. एक तो रविवार यानी छुट्टी का दिन और उसमें भी सुहाने मौसम का साथ.
ऐसा लग रहा था कि मौसम को भी अन्ना के ही अनशन पर बैठने का इंतजार था. बाकी दिनों की तरह तेज धूप नहीं होने के चलते जंतर मंतर पर आज ऐसा कोई भी कोना नहीं था जहां लोग मौजूद नहीं थे. क्या बच्चे और क्या बड़े. अनशन पर अन्ना के साथ देने के लिए हर तरह के लोग जंतर मंतर पहुंचे.
मजबूत लोकपाल और चौदह मंत्रियों के खिलाफ जांच के लिए अन्ना ने चार दिनों का अल्टीमेटम दिया था और उसके खत्म होते ही अन्ना अनशन पर बैठ गए. इस बार अनशन में जनसमर्थन को लेकर कई सवाल उठ रहे थे लेकिन अन्ना के समर्थन में आज जिस तरीके से लोगों की भीड़ जुटी है उसने सवाल उठाने वालों के मुंह बंद कर दिये हैं.
छुट्टी के दिन स्कूल के बच्चे भी अन्ना के अनशन में पहुंचे और मंच पर भी दिखे. दिल्ली में तो लोगों की भीड़ जुटी ही मुंबई में भी अन्ना के समर्थन में लोगों ने आज बाइक रैली निकाल कर अन्ना के आंदोलन को मजबूती दी. अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई.
अन्ना के अनशन पर बैठते ही दिल्ली या फिर मुंबई ही नहीं पटना और चेन्नई भी आंदोलन का नजारा बदला बदला सा दिख रहा है. चेन्नई में अन्ना समर्थकों ने गृह मंत्री पी चिदंबरम के घर के बाहर प्रदर्शन किया.
अन्ना के अनशन का आज पहला दिन है. जंतर मंतर पर लोगों की भीड़ अब जुटने लगी है. लेकिन सवाल अब भी ये है क्या अन्ना का आज वाला जादू क्या आगे भी जारी रहेगा.

0 comments:
«Oldest ‹Older Newer› Newest»Your feedback is always appreciated. We will try to reply to your queries as soon as time allows.
Note: