
सचिन तेंदुलकर को अगले मैच में विश्राम देने की खबरों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बुधवार को सलाह दी कि इस स्टार बल्लेबाज को त्रिकोणीय सीरीज के प्रत्येक मैच में उतारना चाहिए। तेंदुलकर आज अच्छे फार्म में दिख रहे थे और उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 48 रन बनाए लेकिन यह अब भी तय नहीं है कि वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं। टीम प्रबंधन ने रोटेशन की नीति अपनाई है। पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग को विश्राम दिया गया तो आज के मैच में गौतम गंभीर नहीं खेले। गावस्कर ने कहा कि मैं समझता हूं कि सचिन को सभी मैचों में खेलना चाहिए। यदि आप रोटेशन नीति चाहते हो तो इसका उपयोग किया जाना चाहिए और सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। मेरा मानना है कि तेंदुलकर